
मधुबनी में मिथिला केसरी के लिए सजेगा कुश्ती का अखाड़ा: पप्पू कुमार
मधुबनी- 07 अ्रप्रैल। मधुबनी में मिथिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरुकर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मधुबनी कुश्ती संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि मिथिला की पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता को बढावा देने की जरूरत है। समय-समय पर जिले के विभिन्न हिस्सों में अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है।
जिसमें उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार के विभिन्न जिलों के पहलवान भाग लेते है। महिला पहलवान भी अपनी प्रतिभा दिखाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया जाता है। स्थानीय स्तर पर पहलवानी की कला को संरक्षण मिलता है। सचिव ने बताया कि जिले के जयनगर में 28, 29 जनवरी 2026 को बिहार स्टेट चैम्पियनशिप आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर 15 और सीनियर फेडरेशन कप का आयोजन स्थानीय पहलवानों को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी।
जिसमें बिहार के 38 जिला के पहलवान शामिल हुए थे। सचिव ने बतापा कि बदलते परिवेश में मेला का स्वरूप भले ही बदला हो, लेकिन कुश्ती परंपराओं को कायम रखने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मधुबनी में अखाड़े में दो-दो हाथ करने की परंपरा आज भी कायम है। इसके लिए दूर-दूर से पहलवान बुलाये जाते हैं और उन्हें सम्मानित किया जाता है। मधुबनी में गोवर्धन पूजा पर मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किपा जाता है।



