बिहार

MADHUBANI:- नगर निगम के वार्ड 04 में जलमीनार से नहीं मिल रहा पानी, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

मधुबनी- 07 अप्रैल। नगर निगम मधुबनी के वार्ड संख्या-04 के लहेरियागंज स्थित नल जल योजना के एकमात्र जलमीनार से पिछले कई दिनों से जल का आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे वार्ड के लोगों में पानी के लिए हाहकार मचा है। वार्ड में एक भी सबमर्सिबल नहीं होने से जलसंकट और भी गहराने लगा है। बंद पड़े इस जलमीनार से वार्ड के करीब 400 घरों तक जलापूर्ति होती है। लेकिन जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों को समुचित ढंग से पानी मिलने में कठिनाई होती है। जबकि वार्ड के अन्य 300 घरों तक अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है।

वार्ड पार्षद अरुण कुमार ने बताया कि पिछले साल भीषण जलसंकट के दौरान भी सबमर्सिबल नहीं दिया गया। जबकि निगम के बोर्ड की बैठक में सभी वार्डों को पांच-पांच सबमर्सिबल देने का निर्णय लिया गपा था। इस साल भी तापमान बढने के साथ जलमीनार से पानी की आपूर्ति बाधित हो गया है। वार्ड का अधिकांश चापाकल कम पानी देने लगा है या फिर बंद हो गया है। जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड रहा है। पार्षद अरुण कुमार ने बताया कि वार्ड में तीन जलमीनार की जरूरत है।

वार्ड के धौल स्थान,शनि स्थान व लहेरियागंज तुरहा टोल टावर के निकट जलमीनार निर्माण के लिए नगर निगम को लगातार आवेदन दिए है। वार्ड के दिलीप साह ने बताया कि नगर निगम वार्ड के सभी घरों तक अब तक पानी उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं हो सका है। निगम द्वारा सिर्फ हवा-हवाई आश्वासन दे रहा हैं। इसका खामियाजा अगले चुनाव में जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button