भारत

पंजाब में भाजपा अकेले बनाएगी अगली सरकार: शाह

चंडीगढ़- 14 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में भाजपा का चुनावी शंखनाद करते हुए साफ कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी और सरकार बनाएगी। शनिवार को मोगा के गांव किल्ली चाहलां में भाजपा की पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अब तक भाजपा पंजाब में छोटे भाई की भूमिका में रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि पार्टी खुद सरकार बनाए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता आज भाजपा के साथ है।

पंजाब के ज्वलंत नशों के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस व अकाली दल ने पंजाब में नशों को बढ़ावा दिया है। चार महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का दावा करने वाला आम आदमी पार्टी भी इस दिशा में कुछ नहीं कर पाई। पंजाब को केवल भाजपा ही नशा मुक्त राज्य बना सकती है।

भाजपा ने वादे के अनुसार, कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। पंजाब की सबसे बड़ी समस्या कर्ज, ड्रग्स, धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद है। आज पंजाब से उद्योग पलायन कर रहे हैं। किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। युवाओं के पास अपने भविष्य को लेकर कोई विजन नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में 19 प्रतिशत वोट मिले थे। भाजपा को असम, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तराखंड में जब 19 प्रतिशत वोट मिले तो अगली सरकार भाजपा ने बनाई। इस बार पंजाब में सरकार बनाने का समय आ गया है।

पंजाब सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा कि पंजाब में आज सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार होती तो कानून व्यवस्था ऐसी न होती, सरकार होती तो नशे का कारोबार न होता। सरकार होती तो किसानों की हालत ऐसी नहीं होती।

सिख दंगों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने दंगा पीडि़त परिवारों को न केवल मुआवजा दिया बल्कि नौकरियां भी दी, वहीं राहुल के पिता ने दंगों को लेकर सिखों का अपमान किया। कांग्रेस ने अकाल तख्त साहिब पर टैंक चलवाए। भाजपा ने अफगानिस्तान से आए सिखों को नागरिकता प्रदान की तो करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया। कांग्रेस की अगर सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा होती तो आज करतारपुर साहिब पाकिस्तान की बजाए भारत का हिस्सा होता।

गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब में आज धर्म परिवर्तन गंभीर रूप धारण कर चुका है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने वोट की राजनीति के चलते धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस व आप यह भूल गए हैं कि नौवें गुरू तेग बहादुर ने धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए अपनी शीश कटवाया था। भाजपा सत्ता में आते ही सबसे पहले धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button