
MADHUBANI:- दतुआर में जमीनी विवाद में पीट-पीटकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 15 मार्च। जिला के खजौली थाना क्षेत्र के दतूआर गांव में जमीनी विवाद में महिला की हुई हत्या। मृतक महिला की पहचान रेखा रानी उम्र 45 वर्ष खजौली थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है, पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को जब मृतक महिला चापाकल पर पानी भर रही थी, तभी कुछ लोग महिला के साथ गाली गलौज करने लगे। इस दौरान मृतक महिला के सिर के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां के डॉक्टर ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना खसौली थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही खजौली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।