पटना- 14 मार्च। होली और जुमा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मधुबनी शहर से लेकर गावों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालय सहित गावों की मस्जिदों और चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, ताकि जुमा की नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों की किसी तरह की परेशानियों का सामना करना नही पड़े। यही कारण रहा कि शांतिपूर्ण माहौल में जुमा की नमाज़ अदा की गयी। इसी तरह मधुबनी जिले में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त देखे गये। मधुबनी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
वहीं दुसरी ओर होली का त्योहार भी मधुबनी जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।
