चीन में गायब हो रहे मंत्री, विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री भी लापता

बीजिंग- 11 सितंबर। चीन में मंत्रियों के गायब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। विदेश मंत्री किन गांग के बाद अब रक्षा मंत्री ली शांगफू भी गायब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू 29 अगस्त 2023 के बाद से नहीं देखे गए हैं। उन्हें आखिरी बार चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम को संबोधित करते समय देखा गया था। इस बैठक से पहले चीनी रक्षामंत्री एक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के दौरे पर गए थे।

चीनी रक्षा मंत्री के नहीं दिखाई देने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने चीन में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले दो सप्ताह से चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेरोजगारी’ की इस रेस को कौन जीतने जा रहा है? चीन का युवा या शी जिनपिंग की कैबिनेट?

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू से पहले चीन की सेना के शक्तिशाली रॉकेट फोर्स के जनरल भी गायब हो गए थे। चीन के रक्षा मंत्री जब गायब हुए हैं, ठीक उसी समय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की सेना में एकता और स्थिरता का आह्वान किया है। उन्होंने सेना को जंग के लिए तैयार रहने को भी कहा है।

ली शांगफू को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले दो माह तक गायब रहने वाले विदेश मंत्री किन गांग को हटा कर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वांग यी को विदेश मंत्री बनाया था। किन गांग को हटाने के बाद शी जिनपिंग ने रॉकेट फोर्स के जनरल ली यूचाओ और जनरल लियू गुआंगबिन को भी बर्खास्त कर दिया था। इन तीनों ही लोगों को सीधे शी जिनपिंग की कैबिनेट ने नियुक्त किया था।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!