MADHUBANI:- दुष्कर्म मामले में रामपुर निवासी वकील और सलाम दोषी करार

मधुबनी- 29 अगस्त। रहिका थाना क्षेत्र में करीब 15 वर्ष पूर्व युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दसम सैयद मो. फजलुर्र बारी के न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई। न्यायालय ने दोनों पक्ष के बहस सुनने के बाद आरोपी रामपुर निवासी मो. वकील एवं मो. सलाम को दफा 376/34 भादवि में दोषी करार किया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 31 अगस्त को होगा। प्रभारी लोक अभियोजक मनोज तिवारी के अनुसार पीड़िता की माता पिता का निधन हो गया था। इस कारण वह अपने बुआ के घर रह रही थी। वहीं आरोपी ने शादी करवाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता था। पीड़िता रहिका थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!