ताज़ा ख़बरें

डालमिया भारत 5,666 करोड़ रुपये में जेपी समूह का सीमेंट कारोबार खरीदेगी

नई दिल्ली- 12 दिसंबर। डालमिया भारत लिमिटेड ने जेपी समूह के सीमेंट कारोबार खरीदने का ऐलान किया है। डालमिया भारत ने सोमवार को कहा कि जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और अन्य सहयोगी कंपनियों के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर करेगी।

डालमिया भारत ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण अनुषंगी डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड (डीसीबीएल) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड तथा उसकी संबद्ध कंपनियों क्लिंकर सीमेंट और बिजली संयंत्र के अधिग्रहण को लेकर पक्का समझौता किया है। कंपनी ने कहा कि यह सौदा 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर किया गया है।

डालमिया भारत ने जारी बयान में कहा कि जेपी समूह की ये संपत्तियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्थित हैं। इस अधिग्रहण से डालमिया भारत को देश के मध्य क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 तक 7.5 करोड़ टन और वित्त वर्ष 2030-31 तक 11 से 13 करोड़ टन क्षमता की सीमेंट कंपनी बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button