भारत

भारत जोड़ों यात्रा में जमकर थिरके दिग्विजय सिंह, खुद को बताया 75 साल का युवा

भोपाल- 07 अक्टूबर। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को अलग ही नजर देखने को मिला। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ढोल की थाप में जमकर थिरके। उनके साथ यात्रा में शामिल अन्य नेताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को ट्वीट पर पोस्ट किया है, साथ ही उन्होंने स्वयं को 75 साल का युवक बताया है।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस यात्रा के प्रभारी भी हैं और शुरू से ही उसमें शामिल हैं। शुक्रवार को यात्रा का दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल की थाप पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश के नेताओं ने भी उनके डांस स्टेप को शेयर किया है।

दिग्विजय सिंह ने भी अपने डांस का वीडियो स्वयं सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने ट्वीट पर पोस्ट में लिखा कि ‘कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल जी के साथ दौड़ते देखा। आप उतने ही बूढ़े हैं, जितना आप महसूस करते हैं और अगर हमें लगता है कि हम युवा हैं तो क्यों नहीं?’

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button