
MADHUBANI:- सात दिन में लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
मधुबनी-21 अगस्त। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निवासी राम प्रसाद मंडल के 42 वर्षीय पुत्र दिगम्बर मंडल पिछले एक सप्ताह से लापता था। रविवार को दिगम्बर का शव अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर चैक से दक्षिण आम के बगीचा में पेड़ की डाली से लटकता हुआ मिला। सुबह शौच के लिए बगीचा में गये ग्रामीणों की सूचना पर अंधरामठ थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे ले लिया और शव के पास रखे थैला से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों के पंहुचने पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक का शव आम के पेड़ की डाली से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। मृतक का दोनो हाथ पीछे गमछा से बंधा हुआ था। जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक का हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी का फंदा लगाकर पेड़ से लटका दिया गया हो। पुलिस परिजनों के आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।



