
उद्योग मंत्री समीर महासेठ का गृह जिला मधुबनी में भव्य स्वागत, मंत्री ने कहा- बिहार बनेगा उद्योग का हब, रैयाम और सकरी चीनी मील चालु कराने की पहल होगी तेज
मधुबनी-21 अगस्त। सूबे के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि रैयाम और सकरी चीनी मील चालु करने की ओर पहल तेज की जाएगी। तथा लौहट चीनी मील में इथेनाॅल का उत्पादन होगा। जिससे मिथिलांचल क्षेत्र में रोजगार का अवसर लोगों को मिलेगा। उक्त बाते मंत्री श्री महासेठ ने जिला मुख्यालय के गंगा सागर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा। उद्योग मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मधुबनी पहुंचने पर समीर कुमार महासेठ का जिला वासियों के द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
मंत्री श्री महासेठ ने कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी कैसे हो, जिसको लेकर उद्योग विभाग कार्य करना शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि मिथिलांचल में उद्योग का तेजी से विस्तार होगा। यहां के जो लोग बाहर रह रहे हैं, उनसे संपर्क कर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए वे हर संभव पहल करेंगे। उन्होने कहा कि मिथिला क्षेत्र लघु,कुटीर व अन्य उद्योग के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। यहां के चीनी,सूत, खपड़ा,खादी,पेंटिंग एवं बुनकर की अपनी ख्याती रही है। हर बिन्दुओं पर काम किया जायेगा। उन्होने कहा कि रैयाम और सकरी चीनी मील चालु कराने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। तथा मुख्यमंत्री नीतीष कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आग्रह करेंगे। ताकि रैयाम और सकरी चीनी मील चालु हो सके। जिससे मिथिलांचल के लोगों को रोजगार मिलेंगे, तो वहीं किसानों का विकास होगा।
उन्होने कहा कि बिहार उद्योग का हब बनेगा, जिसमें मधुबनी के बुनकरों की समस्याओं का हल होगा। क्योंकि मधुबनी में सबसे ज्यादा बुनकरों की संख्या है। तथा बुनकरों के प्रति मेरी जो सोच थी, वह सोच अब साकार में बदलेगी। यहां के युवाओं और इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव पहल करेंगे। बिहार के विकास में सुबे की जनता सहयोग करें, ताकि बिहार आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री श्री महासेठ,इसदौरान लोगों से भी हर समय फीडबैक देने का आग्रह किया।



