
ताज़ा ख़बरें
जेलेंस्की ने जर्मन सांसदों को किया सम्बोधित
वाशिंगटन- 18 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को वर्चुअल सम्बोधन में जर्मन चांसलर ओलफ शोलज से मुख़ातिब होते हुए आग्रह किया कि यूक्रेन को यूरोपीय समुदाय में ले लें।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए जर्मन सांसदों से यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य और आर्थिक मदद देने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह बर्लिन दीवार को हटा दिया गया था, उसी जोश खरोश से यूक्रेन की मदद के लिए भी आगे आएं।



