
तीन तलाक और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद- 15 मार्च। मुरादाबाद के कांठ थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के निर्देश पर मंगलवार रात्रि में एक व्यक्ति के खिलाफ तीन तलाक देने तथा मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी रूबी पुत्री इजहार की शादी हीमपुर बुजुर्ग निवासी वसीम अहमद पुत्र स्वर्गीय नसीम अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि रूबी 9 मार्च को अपनी ममेरी बहन रुबीना खातून थाना नूरपुर जनपद बिजनौर की शादी में गई थी। उसका पति वसीम भी शादी में आया था। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने तीन तलाक दे दिया और मारपीट की। रूबी ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई परंतु पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। पीड़िता एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर कांठ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


