
बिहार
MADHUBANI: आरके कॉलेज में फिर शुरू हुआ महिला छात्रावास, 30 नवंबर तक कर सकेंगी आवेदन
मधुबनी, 29 नवंबर। शहर के राम कृष्णा कॉलेज(आरके कालेज) स्थित महिला छात्रावास में नामांकन सह आवासन पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सूचना जारी की गई है।
महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्राएं जो महिला छात्रावास में नामांकन सह आवासन की इच्छुक हैं, वे आवेदन कर सकती हैं।
इच्छुक छात्राएं नामांकन हेतु अपना आवेदन 30.11.2026 तक लेखा प्रभाग में उच्च वर्गीय लिपिक उत्पल कुमार मिश्रा को हस्तगत करवाएंगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन जमा करने की अपील की है।



