
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल- 4 प्रक्षेत्र बने, 4 DSP के पद स्थानांतरित, 20 नए पदों का सृजन
पटना- 10 नवंबर। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने प्रक्षेत्रीय व्यवस्था के पुनर्गठन को लेकर जारी आदेश में पदों के स्थानांतरण और नए पदों के सृजन का पूरा ब्योरा दिया है।
गृह विभाग के पत्र द्वारा वरीय पुलिस उपाधीक्षक के कुल 114 पदों का सृजन किया गया था। इसमें से 03 पद गृह विभाग को तथा 05 पद पुलिस महानिदेशक के कार्यालय को आवंटित थे।
गृह विभाग को आवंटित 03 पदों पर आज तक पदस्थापन नहीं हुआ था। इसलिए इनमें से कुल 04 पदों को प्रक्षेत्रीय कार्यालय हेतु स्थानांतरित* करने की स्वीकृति दी गई है। कार्यालय पूर्व से सृजित पद स्थानांतरित पद गृह विभाग 03 03, पुलिस मुख्यालय 05 01 कुल 08, 04।
प्रक्षेत्रीय कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 20 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। पुलिस उप-महानिरीक्षक 13A (भापुसे) 04 केन्द्रीय क्षेत्र पटना, तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पूर्णियाँ क्षेत्र पूर्णिया, पुलिस अधीक्षक (स्टाफ ऑफिसर कोटि) 13 (बिपुसे) 04 पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर प्रक्षेत्रीय कार्यालय हेतु 01-01 पद, अवर सचिव 11 (बिससे) 04 पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर प्रक्षेत्रीय कार्यालय हेतु 01-01 पद
प्रशाखा पदाधिकारी 9 (बिससे) 01 पुलिस उप-महानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र, बेगूसराय कार्यालय हेतु। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 7 (बिससे) 03 बेगूसराय कार्यालय हेतु, उच्च वर्गीय लिपिक 4 (पुलिसे) 02 बेगूसराय कार्यालय हेतु, निम्नवर्गीय लिपिक 2 (पुलिसे) 02 बेगूसराय कार्यालय हेतु।



