
PATNA:- छठ व्रतियों के लिए नौवें वर्ष भी सात्विक आटा तैयार, नहाय-खाय और खरना के दिन मिलेगा
पटना, 09 नवंबर। बिहार प्रदेश के छठ महापर्व की कठिन परंपराओं के निर्वहन में सहयोगी बनने व नई पीढ़ी को व्रत की सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से एक अनूठा व वृहद आयोजन हर वर्ष की भांति इस नौवें वर्ष भी किया गया है।
बिहार की ही कंपनी निफरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड व हरिनारायण आहार प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में “अपनाचक्की” ब्रांड नाम से छठ व्रतियों को छठ पर्व के महाप्रसाद ठेकुआ बनाने हेतु शुद्ध व सात्विक तरीके से गेहूं आटा तैयार कराया गया है।
व्रत के नियम को पूरी तरह से पालन करते हुए यह प्रक्रिया पूरी की गई है। शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि व्रती बिना किसी चिंता के महाप्रसाद ठेकुआ तैयार कर सकें।
व्रतियों को यह सात्विक आटा नहाय-खाय 13 नवंबर व खरना 14 नवंबर के दिन उपलब्ध होगा। वर्तमान में यह सुविधा सिर्फ पटना शहर में ही उपलब्ध है। भविष्य में यह सुविधा पूरे बिहार प्रदेश में उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
इस उपक्रम द्वारा वर्तमान में दैनिक प्रयोग हेतु शुद्ध ताजा गेहूं आटा, अनपॉलिश चावल, सत्तू, बेसन व शुद्ध ताजे मसाले बिहार में स्थित अपने विभिन्न प्लांट से नारायण भोग, ट्रिगो तथा अपनाचक्की ब्रांड के तहत उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं।



