बिहार

BEGUSARAI:- 66 दिन बंद रहने के बाद शुरू हुआ बखरी पीएचसी में इलाज

बेगूसराय- 17 जनवरी। तोड़फोड़ और आगजनी के कारण 11 नवंबर से बंद बेगूसराय जिला के बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोमवार से हो गया। जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव एवं घनश्याम कुमार राय, जिला वेक्टर जनित पदाधिकारी डॉ. सुभाष रंजन, जिला लेखा प्रबंधक चतुर्भुज प्रसाद एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर शुभारंभ किया। मौके पर अमित देव ने कहा कि अस्पताल में एक बार फिर प्रसव कार्य और ओपीडी सेवा के आरंभ होने से माताओं एवं क्षेत्र के गरीब मरीज आदि को भारी राहत मिलेगी। सबसे महत्वपूर्ण कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को भी गति मिल सकेगा।

बीएचएम मनीष कुमार ने बताया कि अस्पताल को फिर से शुरू करने के लिए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने की कोशिश किया गया है, हालांकि पुराने ढ़ग में आने के लिए कुछ समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि बीते 11 नवंबर को छठ के दिन शकरपुरा के एक युवक की नदी में डूबने से मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल की सभी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों के दहशत में रहने से प्रशासन ने मोहनपुर पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पीएचसी संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था किया। पीएचसी के बंद रहने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी के मद्देनजर सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा बखरी पीएचसी को शुरू करने की मांग किया जा रहा था।

मौके पर डॉ. अर्चना, बीसीएम सुमन कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार एवं डब्लूएचओ के मृत्युंजय कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे। दूसरी ओर अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान तथा उप प्रमुख रूबी कुमारी ने कड़ा रोष जताया है। प्रमुख एवं उप प्रमुख ने कहा कि मामला प्रखंड का है और प्रशासन ने सिर्फ जिला पार्षद को बुलाया, यह गलत प्रक्रिया है। आनन-फानन में अस्पताल का कैसे उद्घाटन कराया गया है, इस मामले की जांच और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button