बिहार

MADHUBANI:- सितंबर में 5.5 करोड़ का ब्राउन शुगर और गांजा बरामद, 1505 अपराधी गिरफ्तार

998 नए कांड दर्ज, 1489 का निष्पादन; आर्म्स एक्ट में 20 और NDPS में 60 गिरफ्तार

मधुबनी- 11 अक्टूबर। अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए मधुबनी पुलिस ने सितंबर माह में व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस दौरान पुलिस ने 5.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए, जिसमें 667 ग्राम ब्राउन शुगर और 867 किलोग्राम गांजा शामिल है। इस अवधि में विभिन्न मामलों में कुल 1505 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी के निर्देश पर लंबित कांडों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियार व नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।

998 नए कांड दर्ज, 1489 का निष्पादन—

सितंबर में जिले में कुल 998 नए कांड दर्ज हुए, जबकि 1489 कांडों का निष्पादन किया गया। यानी दर्ज मामलों के मुकाबले 150 प्रतिशत अधिक मामलों का निपटारा हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 40 अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

हथियार और कारतूस बरामद—

अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के तहत 20 लोगों को गिरफ्तार कर 8 देशी कट्टा/पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में 17 प्राथमिकी दर्ज हुई।

एनडीपीएस एक्ट में 60 गिरफ्तार—

एनडीपीएस एक्ट के तहत 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 867 किलो गांजा और 667 ग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी में 42 प्राथमिकी दर्ज की गईं। जब्त नशे की कीमत 5.5 करोड़ आंकी गई है।
गिरफ्तार 1505 लोगों में हत्या के 13 आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!