विश्व

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में 1 अमेरिकी समेत 12 की मौत, 309 जख्मी

रियाद (सऊदी अरब)- 11 अक्टूबर। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हमले में एक अमेरिकी समेत कम से कम 12 लोग मारे गए और 309 दूसरे घायल हो गए। सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि मृतकों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी और मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फ़िलिस्तीन और सूडान का एक-एक व्यक्ति शामिल है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अनेक लोगों की हालत गंभीर है। ईरान समर्थित आतंकी समूह हूती ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गल्फ न्यूज और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद हवाई अड्डे का कामकाज रोक दिया गया। हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है। अधिकारी इसका आकलन कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही कोई न कोई फैसला लेंगे। विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा, ” अमेरिका सऊदी अरब पर हूती के हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक अमेरिकी नागरिक समेत कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई।” विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने सऊदी अरब के अधिकारियों से बात की है।

आतंकी संगठन हूती ने अभी तक शनिवार के हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, हूती ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस हवाई अड्डे पर हमले का दावा किया था। हमले में एक पायलट समेत तीन सऊदी मारे गए थे। बताया गया है कि शनिवार को एक मिसाइल ने डोमेस्टिक फ़्लाइट्स के टर्मिनल 3 और 4 वाले एक कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैंस ग्रंडबर्ग ने शनिवार के हमले को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया है।

इस हमले के बाद फ्लाइटरडार 24 ट्रैकर ने कहा कि उड़ानों को दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया गया। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों ने नागरिकों को एयरपोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी गई। रियाद एयरपोर्ट पर हमला ऐसे समय पर हुआ, जब बड़े इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस की तैयारी की जा रही थी। यह कॉन्फ्रेंस रविवार को होनी है।

फ्लाइट-ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में रियाद एयरपोर्ट पर कम से कम 291 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। ताजा हमले से पहले एयर इंडिया, फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस उन एयरलाइंस में शामिल हैं जिन्होंने अलग-अलग समय के लिए रियाद और दूसरे सऊदी एयरपोर्ट्स से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!