
बिहार
MADHUBANI:- फुलपरास में दो शिक्षिकाओं की डिग्री पर सवाल, DEO ने निगरानी से मांगी सत्यापन रिपोर्ट
मधुबनी- 26 सितंबर। फुलपरास प्रखंड से शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। फुलपरास के सुग्गापट्टी प्राथमिक कन्या विद्यालय में पदस्थापित दो शिक्षिकाओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर सवाल उठा है। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने इसे गंभीरता से लेते हुए निगरानी विभाग से दोनों शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की रिपोर्ट मांगी है।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं, जिसके बाद DEO कार्यालय ने निगरानी को पत्र लिखकर गहन जांच की मांग की है। निगरानी की रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों शिक्षिकाओं पर विभागीय कार्रवाई तय होगी। इस मामले ने एक बार फिर जिले में फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की बहस को तेज कर दिया है।



