
MADHUBANI:- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवा संवाद और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
मधुबनी- 25 सितंबर। कान्हर कपिलदेव सरस्वती विद्या मंदिर, कैटोला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ के बैनर तले विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण, युवा संवाद, संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता हुई। वहीं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नागेंद्र राउत, अध्यक्ष के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ठाकुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुबोध चौधरी उपस्थित रहे।.कार्यक्रम में करीब 50 युवाओं ने भाग लिया। युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे।
भाषण प्रतियोगिता में सुमंगल सुमन प्रथम, विक्रम कुमार द्वितीय और किसलय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को मेडल, मोमेंटो, कलम और श्रीमद्भगवद्गीता देकर सम्मानित किया गया। अन्य आठ प्रतिभागियों को भी गीता की पुस्तिका दी गई।
मुख्य अतिथि नागेंद्र राउत ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। उन्हें संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। प्रधानाचार्य अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।.मौके पर अनीश कुमार, श्रवण प्रधान, कन्हैया कुमार, शक्ति ठाकुर, मनोज कुमार, संजय ठाकुर, रवींद्र कुमार, ललन कुमार सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।



