[the_ad id='16714']

मार्च 2024 से लखनऊ में बनने लगेगी ब्रह्मोस मिसाइल: राजनाथ सिंह

लखनऊ- 16 सितंबर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि फरवरी-मार्च 2024 से लखनऊ की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनने का कार्य आरंभ हो जाएगा। डीआरडीओ का कार्य भी जल्द पूरा होगा और जिसके कारण लखनऊ वासियों को उसका लाभ मिलेगा।

रक्षामंत्री गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर जिस तरह से कार्य चल रहा है, दिसंबर तक पूरा हो जाएगा और जो कार्य शेष रहेगा वह चलता रहेगा। जो सुविधा यहां पर दी जा रही हैं ट्रेन आने में यदि देर है समय ज्यादा लगता है, तो आप रेलवे स्टेशन जाकर एयर कंडीशन व्यवस्था में जाकर आराम से इंतजार कर सकते हैं और खाने-पीने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा कमर्शियल कंपलेक्स का भी निर्माण कार्य चल रहा है। वह भी संतोषजनक स्थिति में है ।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में 11 फ्लाईओवर बन चुके हैं और 11 और स्वीकृत हैं जिन पर काम होना बाकी है। यातायात के सुगम संचालन के लिए 2.6 किमी लम्बाई व 269.81 करोड की लागत से खुरर्मनगर चौराहे पर फ्लाईओवर का तथा 1.86 किमी की लम्बाई व 170. 60 करोड की लागत से मुंशीपुलिया फ्लाईओवर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। दोनों फ्लाईओवर का निर्माण माह दिसम्बर या जनवरी तक पूर्ण हो जाएगा।

राजनाथ ने कहा कि अवध चौराहे पर जाम मुक्ति के लिए अंडरग्राउंड निर्माण कार्य के लिए सर्वेक्षण चल रहा है। पहले की तुलना में लखनऊ वासियों को भी कुछ बदला-बदला नजर आ रहा होगा और धीरे-धीरे दो से तीन साल में और निखरा हुआ लखनऊ लोगों को नजर आएगा। रेलवे के सभी कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

इस दौरान एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला और लोक निर्माण विभाग, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!