[the_ad id='16714']

मणिपुर घटना पर बोले CM हिमंत बिस्व सरमा, कहा- अब स्थिति हो रही सामान्य

गुवाहाटी- 16 सितंबर। नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) के संयोजक तथा असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने मणिपुर पर एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और तीन से चार महीने के भीतर स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मणिपुर की समस्याओं को हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि मणिपुर का संघर्ष कोई नया नहीं है। मणिपुर में संघर्षों का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दिनों में वहां 12 से 15 बार इस प्रकार के संघर्ष हो चुके हैं। इन संघर्षों में 16 सौ तक लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस और भाजपा की बात कह कर मणिपुर की समस्या पर राजनीति करना नहीं चाहते हैं। मणिपुर में भूमि को लेकर कुछ अलग समस्याएं हैं। वहां की भौगोलिक सीमा के साथ ही म्यांमार की सीमा से जुड़े होने के कारण विभिन्न प्रकार के अलग-अलग मुद्दे हैं। इन्ही मुद्दों की वजह से बीच-बीच में इस प्रकार के संघर्ष हुआ करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वहां शीघ्र ही सांप्रदायिक सौहार्द लौट आएगा।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!