भारत

आम बजट 2023-24:- बजट में कुछ सामान हुए सस्ते, तो कुछ महंगे

नई दिल्ली- 01 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट संसद के पटल पर रखते हुए कुछ सामानों को आम लोगों के लिए सस्ता कर दिया है। अमृत काल का बजट लोकसभा में पेश करते हुए सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है, जो उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश की है। वित्त मंत्री ने सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क बढ़ाकर 16 फीसदी कर दिया है।

बजट में आम लोगों की निगाहें इस बात पर रहती हैं कि कौन-सी चीज सख्ती हुई और कौन-सी महंगी। हर साल बजट में कुछ चीजों पर टैक्स और आयात शुल्क में बदलाव होता रहता है। इसका प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है। इसी प्रक्रिया में कई चीजें सस्ती, तो कई महंगी हुई हैं।

बजट में यह हुआ सस्ता—

कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है। इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती। बजट में लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। टीवी सस्ता होगा, इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी। इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा। टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 फीसदी किया गया है।

लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। रबर पर भी ड्यूटी कम की गई है। इससे खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।

आम बजट में ये हुआ महंगा—

चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे चांदी कुछ महंगी होगी। सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को बढ़ाकर 16 फीसदी किया गया है, जिससे सिगरेट महंगी होगी। चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लैंस, सोना, चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button