
MADHUBANI:- जलजमाव झेल रहा वार्ड 40 के निधि चौक से यादव टोल की सड़क,महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों की फजीहत
मधुबनी- 26 जून। बारिश के कई दिनों बाद भी नगर निगम के कई हिस्सों में जलजमाव की शिकायत दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। निगम के वार्ड 40 के निधि चौक से पंचायत भवन होकर यादव टोल और मुख्य सड़क तक जाने वाली सड़क हल्की बारिश के बाद से ही जलजमाव की समस्या से जूझने लगती है। बारिश से सड़क पर जलजमाव हो जाता है। बरसात के दिनों में यह सड़क झील बन जाता है। इस सड़क पर नाला का अंतर समाप्त हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होता है।
स्थानीय राम यादव ने बताया कि इस सड़क पर सालभर पानी जमा रहता है। जलजमाव के कारण पैदल चलने में भारी परेशानी हो रही है। महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को भारी फजीहत झेलना पड़ता है। दूषित पानी से होकर आवाजाही से दुर्घटना और बीमारी का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी गणेश कुमार, राजेंद्र साह, विमला देवी, गोविंद यादव, सियाराम यादव,नरेश भगत,सलमा खातून सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण अब रिक्शा, ई-रिक्शा चालक भी यहां आने से कतराने लगे हैं। किसी की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे वाहन तक ले जाने के लिए कंधे पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कई बार वार्ड पार्षद, नगर निगम को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वार्ड पार्षद विभा देवी ने बताया कि सड़क और जलनिकासी को लेकर नगर निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। सशक्त स्थायी समिति और बोर्ड से भी इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निगम प्रशासन जल्द इस दिशा में पहल किया जाएगा। ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि शहर की जर्जर सड़कों का विभिन्न योजनाओं के तहत चयन कर निर्माण कराया जा रहा है।



