
MADHUBANI:- उच्च शिक्षा विधेयक के विरुद्ध दूसरे दिन भी शिक्षकों,अतिथि शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का विरोध जारी
मधुबनी- 06 अगस्त। प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को रामकृष्ण महाविद्यालय मधुबनी में शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने काला पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य किया। यह कार्यक्रम ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा संघ के आह्वान पर किया गया।
आंदोलन का नेतृत्व विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण कुमार ने किया। जबकि महाविद्यालय स्तर पर इसका संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन,सचिव डॉ सुधांशु कुमार रॉय,अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार यादव एवं शिक्षकेत्तरकर्मी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद कमालुद्दीन,सचिव महेन्द्र नाथ महान ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.अशोक कुमार, डॉ.मनोज कुमार साह,डॉ अवधेश कुमार,डॉ ज्योति, डॉ हनी दर्शन, डॉ मीनाक्षी राना, डॉ अल्पना शालिनी, डॉ. सुधांशु कुमार रॉय, डॉ. धनवीर प्रसाद यादव, , शिक्षकेत्तरकर्मी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सहित सभी लोग उपस्थित थे।



