भारत

CM विजय का ऐलान:- तमिलनाडु में 2027 पोंगल पर्व से साल में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर, 1.38 करोड़ परिवार होंगे लाभान्वित

चेन्नई- 24 अगस्त। तमिलनाडु में पात्र परिवारों को साल में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना आगामी 2027 में पोंगल पर्व से लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। योजना के तहत पात्र गृहिणियों को हर वर्ष तीन एलपीजी सिलेंडर का लाभ मिलेगा।

तमिलनाडु विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा 17 अगस्त से जारी है। दो दिनों के अवकाश के बाद सोमवार सुबह 9.30 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इसी दौरान मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा के नियम 110 के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर योजना की घोषणा की।

सरकार ने इस योजना को ‘अन्नपूर्णी सुपर 6’ के तहत लागू करने का फैसला किया है। इसके लिए हर वर्ष करीब 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। सरकार के अनुसार, योजना से राज्य के 1 करोड़ 38 लाख 16 हजार 104 परिवार लाभान्वित होंगे।

योजना के दायरे में सालाना 2.5 लाख रुपये तक की आय वाले आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के अलावा छोटे एवं सीमांत किसान परिवार तथा दिव्यांग व्यक्तियों के परिवारों को भी शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि लाभार्थियों को पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत गैस सिलेंडर बुक कराना होगा और उसे प्राप्त करना होगा। इसके बाद तेल कंपनियों से लाभार्थियों की सूची प्राप्त की जाएगी और संबंधित सिलेंडर की कीमत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को लागू करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सरकार के अनुसार, इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर रसोई गैस के बढ़ते खर्च का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल था। विधानसभा में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पार्टी समर्थकों और संभावित लाभार्थी परिवारों में उत्साह देखा गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!