
बिहार राज्य सहकारी बैंक की 77वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, मंत्री रामकृपाल यादव ने किया उद्घाटन
पटना- 21 सितंबर। बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 77वीं वार्षिक आम सभा (AGM) का भव्य आयोजन आज पटना में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों तक सस्ता और सुलभ कर्ज पहुंचाने में इसकी भूमिका सबसे अहम है। कार्यक्रम में बैंक की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, वित्तीय प्रदर्शन और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों के लिए नई ऋण योजनाओं और पैक्स को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अपर निबंधक (साख), सहकारी समितियां मनोज कुमार सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे, प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार पासवान, NCCF-सह-बिस्कोमान (बिहार-झारखंड) के अध्यक्ष विशाल सिंह, विधायक सह निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार सहित अन्य निदेशक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।



