
PM मोदी के 25 साल सेवा-सुशासन पर मधुबनी में होगा “आंगन का मिलन”, 3 दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी तेज
मधुबनी- 21 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा और सुशासन के उपलक्ष्य में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को मधुबनी जिला परिसदन में तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी पवन जायसवाल, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष हरी भूषण ठाकुर बचौल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, बच्चा बाबू कामत, देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से DPO, ICDS, DPM जीविका, सभी CDPO एवं नोडल आशा कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 3 लाभुक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में गोदभराई, अन्नप्राशन और माताओं-बच्चों से संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों में सेवा और सुशासन का जो मॉडल दिया है, उसे “आंगन का मिलन” के जरिए घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।



