
बिहार T-10 लीग में दरभंगा रॉयल्स का आगाज, ऊर्जा स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे पूर्व मंत्री समीर महासेठ
पटना- 04 सितंबर। बिहार में क्रिकेट को नया मंच देने के लिए शुरू हुई बिहार T-10 लीग का आगाज पटना के ऊर्जा स्टेडियम में हो चुका है। लीग के पहले मैच में दरभंगा रॉयल्स की टीम मैदान में उतरी, जिसका हौसला बढ़ाने के लिए मधुबनी के विधायक और पूर्व मंत्री समीर महासेठ विशेष रूप से स्टेडियम पहुंचे। पूर्व मंत्री महासेठ ने खिलाड़ियों के बीच रहकर उनका उत्साह साझा किया। उन्होंने कहा कि मैदान पर जोश, खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और बिहार की प्रतिभाओं को आगे बढ़ते देखने की खुशी हुई है।
उन्होंने दरभंगा रॉयल्स के फ्रेंचाइजी स्वामी जेके प्रसाद को धन्यवाद दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलें और वे मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ें। दरभंगा रॉयल्स सहित प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को शानदार प्रदर्शन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।



