
श्रीसत्य साई बाबा ने मानव जाति को दिखाया सुधार से उद्धार का मार्ग: राज्याध्यक्ष
मधुबनी- 16 मई। श्री सत्य साई सेवा संगठन के तत्वावधान में शहर के हास्पिटल चौक स्थित समरनाथ झा के आवासीय परिसर में साधना शिविर आयोजित की गई। भारती झा के संचालन में साधना शिविर को संबोधित करते हुए संगठन के राज्याध्यक्ष सरोज चौधरी ने कहा कि श्रीसत्य साई बाबा ने मानव जाति को सुधार से उद्धार का मार्ग दिखाया है। बाबा के संदेश को अपनाकर मानव जन्म सफल कर सकते है। श्री सत्य साई संगठन का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को उसके भीतर छिपी हुई ईश्वरत्व को पहचानने और आत्म-रूपांतरण करने में मदद करना है। संगठन निस्वार्थ प्रेम, सेवा और मानवीय मूल्यों के अभ्यास द्वारा संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करता है।
राज्य सेवा दल इंचार्ज मुनेश्वर सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में स्थित श्री सत्य साईं बाबा का आश्रम प्रशांति निलयम में निःस्वार्थ और जन-कल्याणकारी सेवाओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने प्रशांति निलयम में सेवा के लिए सेवा दलों के लिए ड्रेस कोड, अनुशासन और अन्य नियमों की जानकारी दी।
संगठन के राज्य युवा संयोजक संजीव कुमार ने कहा कि युवा सामाजिक, धार्मिक कार्यों से जुड़कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। जिससे उनके जीवन में सफलता और तरक्की हासिल होगा। राज्य बाल विकास इंचार्ज राजेश कुमार झा ने कहा कि ‘श्री सत्य साई बाल विकास’ और ‘श्री सत्य साई विद्या वाहिनी’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं में मूल्य-आधारित समग्र शिक्षा प्रदान करना है।
राज्य उपाध्यक्ष उमा शंकर शर्मा कहा कि श्रीसत्य साई बाबा ने सत्य,धर्म,शांति, प्रेम और अहिंसा की बुनियादी मूल्यों को दैनिक जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया है। जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करना,सभी धर्मों का सम्मान और लोगों को अपने ही धर्म का बेहतर अनुयायी बनाना है।
राज्य उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि प्रशांति सेवा के लिए सेवा दल की संख्या बढाना चाहिए। इससे प्रेम का फैलाव होता है। प्रेम और विश्वास से ही मानव सेवा होता है। सेवा के लिए त्याग की भावना विकसित करना होगा। सेवा में शामिल होने से मानव जीवन सफल हो जाता है। विद्या ज्योति इंचार्ज प्रिय रंजन ने कहा कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ गुरु, माता-पिता, बड़े-बुजुर्ग और समाज के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेवारी की भावना विकसित किया जाता है। शिविर को जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष समरनाथ झा सहित अन्य ने संबोधित किया।
शिविर में राजकुमार प्रसाद,शीला सिंह,राजकुमार झा बच्चन,ओम प्रकाश, हेमंत पूर्वे, ओम प्रकाश सिंह, शंभू मंडल, हरेराम महतो, राकेश कुमार सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



