मधुबनी- 07 सितंबर। नगर निगम के वार्ड संख्या-06 राजनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरटोली में पंडित लक्ष्मण झा के घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में गिरकर सीतामढ़ी निवासी मजदूर की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी उमेश मंडल ने बताया कि उक्त व्यक्ति पानी से बचकर मंदिर की ओर जा रहा था, उसी क्रम में पैर पानी से भरे गड्ढे में पड़ जाने से गिर गया। स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को उठाकर पानी पिलाने का कोशिश किया, जबतक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महादेव महतो सीतामढ़ी के निवासी थे, जो मधुबनी में राजमिस्त्री का काम करते थे। स्थानीय लोगों ने मौत का कारण जर्जर सड़क और जिला प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया है। घटना की सुचना राजनगर थाना को दी गई। सुचना पाते ही थाना अपने दलबल के साथ पहुँचकर मुचुलका बनाने के बाद शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया।