बिहार

MADHUBANI:- लाखों का टूटा नाला, नहीं पहुंचे हाकिम, सवाल उठाने की जगह बचाव में उतर जाते जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि

मधुबनी, 28 नवंबर। नगर निगम क्षेत्र में विकास के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। ताजा मामला वार्ड 33 का है, जहां करीब 46 लाख रुपये की लागत से बना नवनिर्मित नाला एक ट्रैक्टर के गुजरने से टूट गया। नाला टूटने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं, हैरानी की बात यह है कि जांच के लिए नगर निगम के किसी हाकिम को मौके पर पहुंचने की सूचना नहीं है।

इसे विडंबना नहीं तो और क्या कहा जाएगा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास योजना और साफ-सफाई में अनियमितता सामने आने पर निगम के हाकिम चुप्पी साध लेते हैं। हाकिम के बचाव में जनप्रतिनिधि सामने आने लगते हैं, जिससे संबंधित हाकिम बच निकलना आसान हो जाता हैं। जबकि जनप्रतिनिधि को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप हाकिम की कार्यशैली पर सवाल उठाना लाजिमी होता है।

बताया जाता है कि वार्ड 33 में नाला टूटने के बाद मौके पर हंगामा होता रहा। स्थानीय लोगों ने नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि नाला टूटने की सूचना के बाद भी हाकिम मौके से नदारद रहे। घटना के बाद नगर निगम के किसी भी जिम्मेदार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा तक नहीं लिया।

वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि मोर्चा संभालते नजर आ रहे थे। एक वायरल वीडियो में नगर निगम और निर्माण कार्य के बचाव में बोलते दिख रहे थे।

वीडियो में स्थानीय लोग नाले में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते दिख रहे हैं, तो वहीं जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जनप्रतिनिधि को जनता के हक में अधिकारियों से सवाल करना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि करीब 46 लाख रुपये की लागत से बने नाला ट्रैक्टर के
गुजरते ही टूट गया। अगर निर्माण के समय ही निगम के अधिकारियों ने सही तरीके से निगरानी की होती, तो यह स्थिति नहीं आती।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें, दोषी पर कार्रवाई हो। लोगों ने यह भी मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण तरीके से जांचकर पुनर्निर्माण कराया जाए।
इस मामले में नगर निगम की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!