
बिहार
SSB की बड़ी कार्रवाई: 140 लीटर नेपाली शराब जब्त, महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 फरार
मधुबनी- 26 सितंबर। 48वीं वाहिनी SSB जयनगर ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। कमला समवाय की टीम ने 140.76 लीटर नेपाली शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य महिलाएं फरार बताई जा रही हैं। सीमा स्तम्भ 270/06 के पास कमला नदी किनारे बलुवा टोल में गश्त के दौरान चार महिलाएं नेपाल से बोरियों में शराब लाती दिखीं। जवानों को देखकर भागने लगीं, एक पकड़ी गई।
गिरफ्तार महिला की पहचान लीलम देवी बलुवा टोल, जयनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब नेपाल के इनरवा से लाकर जयनगर में सप्लाई करनी थी। SSB ने जब्त शराब और महिला को जयनगर थाना को सौंप दिया है। फरार महिलाओं की तलाश जारी है।



