बिहार

MADHUBANI:- स्कूली छात्रा हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य कई गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मधुबनी- 25 सितंबर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको अब्दुल्ला टोला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

16 वर्षीय एक स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या कर शव को आम के बगीचे में फेंक दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक सिर्फ एक आरोपी लगा है। छह आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे पीड़ित स्वजनों की आंखें न्याय के लिए पुलिस की ओर टकटकी लगाकर देख रही है।

पुलिस ने इस मामले में घटना की रात कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. तैयब को गिरफ्तार किया है। जबकि मो. इब्रान, मो. इरफान, नूरी खातून, सैरा खातून, जुबैदा खातून और मोमीना खातून समेत कुल 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के चाचा मो. जमीर अहमद के अनुसार, बुधवार को दिन के करीब तीन बजे रौशनी घर से महज 200 मीटर पीछे आम के बगीचे में गोबर फेंकने गई थी। बोलने- सुनने में असमर्थ मासूम जब देर तक नहीं लौटी तो स्वजनों में हड़कंप मच गया।रात 2 बजे तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह पांच बजे चचेरे भाई हसीबुल ने बगीचे में उसका शव देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। गले में दुपट्टा कस कर, मुंह में दुपट्टा ठूंसकर बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। बायीं आंख के पास जख्म और मुंह से निकल रहे झाग इस बात की गवाही दे रहा था कि पहले उसे जहर दिया गया, फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ खुद पांच घंटे तक घटनास्थल पर कैंप करते रहे। एसएफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

इस संबंध थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने दुष्कर्म से इंकार किया है, लेकिन अंतिम पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही हत्या के असली कारण का पर्दाफाश किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!