बिहार

स्नातक प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओं को 50 हजार प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं, दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा: पप्पू

मधुुबनी- 25 सितंबर। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को मिलने वाली 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अब तक खाते में नहीं पहुंची है। BA प्रथम किस्त की छात्राओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव की घोषणा कर दी गई है।

इस मुद्दे पर राजद के निवर्तमान नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन धरातल पर स्नातक पास बेटियों को उनका हक तक नहीं मिल रहा है। हजारों छात्राओं ने पोर्टल पर आवेदन कर रखा है, सत्यापन भी हो चुका है, फिर भी राशि लंबित है।

पप्पू कुमार ने कहा कि एक तरफ सरकार चुनाव की तैयारी में है, दूसरी तरफ हमारी बेटियां अपने 50 हजार के लिए चक्कर काट रही हैं। यह राशि उनके आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद जरूरी है। अगर समय पर राशि नहीं दी गई तो दरभंगा स्नातक MLC चुनाव में यह सरकार के खिलाफ अहम मुद्दा बनेगा। स्नातक मतदाता इसका जवाब वोट से देगा। उन्होंने मांग की कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव से पहले सभी लंबित छात्राओं की प्रोत्साहन राशि का भुगतान अविलंब किया जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!