बिहार

मधुबनी, राजनगर, बेनीपट्टी, हरलाखी व बिस्फी विधानसभा के 600 कार्यकर्ताओं से पार्टी सशक्तीकरण के लिए तेजस्वी न लिया फीडबै

मधुबनी- 14 सितंबर। संगठन को मजबूत और विस्तार करना है। जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करना है। क्योंकि विधानसभा में अधिकतर सीटों पर राजद की हार महज हजार-दो हजार से हुई है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए सशक्त करना है। शनिवार को परिसदन में जारी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने यह बात कही। इन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। हर संघर्ष, आंदोलन, धरना व प्रदर्शन में उनकी ही भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए इस संवाद कार्यक्रम के तहत सीधे पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। हर वक्त पार्टी के लिए समर्पित रहने वाले इन कार्यकर्ताओं से विमर्श कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जायेगा। इन्होंने कहा कि सही मकसद में राजद ही सभी को साथ लेकर विकास का काम करने का इरादा व लक्ष्य निर्धारित किये हुए है। यह पार्टी का मूल मकसद है। इसलिए ही जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है।
छह सौ कार्यकर्ताओं से किया संवाद
रांटी चौक स्थित चंद्रलोक में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छह सौ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किये। बूथ, पंचायत, प्रखंड व जिलास्तर तक के कार्यकर्ताओं से इन्होंने उनके विचार, समस्या और पार्टी सशक्त करने वाले मुद्दे पर विमर्श किया। इसमें मधुबनी, बिस्फी, राजनगर, हरलाखी व बेनीपट्टी विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल थे। मौके पर सांसद डा. फैयाज अहमद, विधायक समीर कुमार महासेठ, भरत भूषण मंडल, जिला प्रभारी सह शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशध्यक्ष कुमर राय, जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव  व अन्य थे।
काफी खुश दिखे पंचायत कार्यकर्ता
इस आयोजन में पंचायत के कार्यकर्ता काफी खुश दिखे। कार्यकत्र्ताओं ने नेता प्रतिक्ष के विचार को सुनकर काफी खुश हुए। इन्होंने बताया कि पहली बार किसी भी पार्टी में इसतरह का आयोजन हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने जिला व प्रखंड स्तर पर भी इसतरह के संवाद कार्यक्रम के आयोजन पर बल दिया। ताकि प्रखंड व जिला के नेता व प्रतिनिधि पंचायत की समस्याओं से अवगत हो सके। इससे निश्चित रुप से पार्टी सशक्त होगी। जिला प्रभारी कुमर राय ने बताया कि यह कार्यक्रम काफी सफल रह है। इस तरह का आयोजन संगठन सशक्तीकरण में मिल का पत्थर साबित होगा।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button