मधुबनी- 28 सितंबर। जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने प्रेस को जानकारी करते हुए कहा कि मधेपुर प्रखंड के कुछ पंचायत में बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन जारी किया गया है, उसे पूरी तरह पालन की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को हताहत होने की जरूरत नहीं है। फ्लैश फ्लड की चेतावनी पूर्वानुमान एवं नेपाल क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के आलोक में जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में सभी संबंधित अधिकारी अभियंता शुक्रवार की रात्रि से ही तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ज्ञातव्य हो कि कोसी बेसिन के इलाकों में भारी बारिश होने से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के आसपास बसे निवासियों को सचेत किया जा रहा है। एसडीआरएफ की पूरी टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु मधेपुर में पहुँचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे है।
