MADHUBANI:- बेनीपट्टी में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार 

मधुबनी- 24 सितंबर। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा चौक के निकट दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार हुए है। दोनों युवक बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के ही जगत गांव के है। जिनकी पहचान अमर यादव और दिवाकर यादव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी थाना पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी देख दोनों युवक अपाचे बाइक को तेजी से कछडा गांव की ओर टर्न कर फरार होने का प्रयास किया। इसी चक्कर में बाइक फिसल गई और युवक के कमर में रखा पिस्टल सड़क पर गिर गया। जिसे पुलिस और ग्रामीणों ने देख लिया।
इसी के दौरान दोनों युवक भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इधर, हथियार के साथ धराये युवको के प्रति लोगों का भी गुस्सा काफी देखा गया। लोगों का कहना था कि, दोनों युवक कही न कही आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था।
उधर, बेनीपट्टी पुलिस दोनों युवक को लेकर थाना पहुँच गयी और पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो युवक के गिरफ्तारी से पुलिस को कुछ कांड के सुलझाने में मदद होगी। अब देखना होगा कि, दोनों युवक कहाँ और क्यों जा रहे थे।
lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!