
BIHAR:- जिला कुश्ती संघ मधुबनी के सचिव पप्पू कुमार यादव ने जारी किया एशियन गेम्स 2026 का शेड्यूल
मधुबनी- 11 सितंबर। जिला कुश्ती संघ, मधुबनी के सचिव पप्पू कुमार यादव ने 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कुश्ती टीम का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। इस बार एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होगा, जिसमें कुश्ती के मुकाबले 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नागोया सिटी के इनाई स्पोर्ट्स सेंटर में होगा। संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 30 सितंबर को पहले दिन ग्रीको-रोमन के 67 किग्रा, 87 किग्रा, 130 किग्रा और महिला फ्रीस्टाइल के 68 किग्रा वर्ग में निशा दहिया मैट पर उतरेंगी। 1 अक्टूबर को दूसरे दिन ग्रीको-रोमन के 60, 77 और 97 किग्रा के साथ महिला फ्रीस्टाइल के 62 किग्रा वर्ग में मानसी अहलावत दांव लगाएंगी। 2 अक्टूबर को तीसरे दिन पुरुष फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा में सुजीत, 86 किग्रा में मुकुल और 125 किग्रा में रजत, जबकि महिला वर्ग में 50 किग्रा में दीपांशी और 76 किग्रा में प्रिया एक्शन में होंगी।
वहीं, 3 अक्टूबर को अंतिम दिन पुरुष फ्रीस्टाइल के 57 किग्रा में ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत, 74 किग्रा में सागर और 97 किग्रा में दीपक पुनिया के साथ महिला वर्ग में 53 किग्रा में अंतिम पंघाल और 57 किग्रा में मनीषा देश को पदक दिलाने के लिए उतरेंगी।



