
बिहार
MADHUBANI:- सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी
मधुबनी- 10 सितंबर। बाइक एवं पिकअप के टक्कर में बाइक सवार एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे भाई को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीक के चिकित्सालय लौकही भेजा गया है। मौके पर पहुंचे अंधरामठ थाना के श्याम कुमार गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान सुपौल जिला के कुनौली थाना अंतर्गत हरिपुर गांव निवासी बिंदेश्वर यादव के पुत्र सियाराम यादव उम्र 26 वर्ष के तौर पर हुई है। वहीं उसका भाई सीताराम यादव गंभीर रूप से जख्मी हो है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।



