
बिहार
MADHUBANI:- आवासीय घर से भारी मात्रा में नशीली दवाई बरामद
मधुबनी- 09 सितंबर। बासोपट्टी पूर्वी में एक आवासीय घर में चल रहे दुकान पर पुलिस ने तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कई कार्टून प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त किया। एसआई मुन्ना कुमार के नेतृत्व में पीएसआई राजेश कुमार के साथ पुलिस बल के जवानो ने दिलीप महतो के आवासीय घर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बाईक की सत्यापन के लिए दिलीप महतो के घर पर पहुंची हुई थीं। इसी क्रम में पुलिस को भनक मिली कि नशीली दवा का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस पर आगे की जांच पड़ताल एवं कारवाई शुरू किया। पुलिस ने इसकी सूचना बीडीओ को दिया। सूचना पाकर बीडीओ भी पहुंचे। पाया कि आवासीय घर के अंदर खुली दुकान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा का कार्टून है। दवाएं मिलने के बाद फौरन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,एसआई कंचन कुमार सिंह,राजकिशोर कुंवर, पीएसआई राजेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ आवासीय घर के चारों तरफ घेरकर भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। करीब 5850 बोतल का कई कार्टून एवं भारी मात्रा में टेबलेट जब्त कर थाना पर लाया गया.जिसके बाद पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई। पुलिस के कारवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गई। पुलिस ने कई घंटो तक मकान की सघन तलाशी लिया। भारी मात्रा में कई कार्टून नशीला पदार्थ को आवासीय घर से निकाला.इस मामले को लेकर एसआई मुन्ना कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर दिलीप महतो एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई.पुलिस के पहुंचने से पहले दिलीप महतो घर से फरार हो गए.पुलिस ने दवा के जांच के लिए ड्रग विभाग के अधिकारी को सूचना दिया। जिस आधार पर दवा की जांच पड़ताल किया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। बताते चले कि पुलिस के इस कारवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में कारोबारियों में हड़कंप मच गई है।



