
CM सम्राट का राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम, समस्याओं का समाधान और न्याय दिलाने का दिए निर्देश
पटना- 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में शामिल हुए। इस दौरान कुल 101 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर उन्हें संतुष्ट करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने तथा न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं छूटे हुए टोलों की सड़कों की मरम्मत, रख-रखाव एवं साफ-सफाई का कार्य 31 मार्च 2027 से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए।



