बिहार

MADHUBANI:- वाटसन,किंग्स व राज केनाल की सफाई कार्य में आई तेजी

मधुबनी- 07 जुलाई। नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने की दिशा में केनालों की सफाई कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।मंगलवार को दिनभर मालगोदाम चौक से पं. विनोदानंद कॉलोनी गेट तक राज केनाल की सफाई की गई। केनाल सफाई कार्य में जुटे सफाई सुपरवाइजर दिनेश राम ने बताया कि मालगोदाम रोड के अलावा संतु नगर से आरके कॉलेज गेट तक, सूड़ी स्कूल चौक से महाराजगंज तक केनाल की सफाई कार्य कराई गई है। सफाई कार्य में कर्मी अनिल धनकार, मनोज धनकार, किशन धनकार, जीतू धनकार, विनोद मल्लिक सहित एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को लगाया गया है। वहीं, मेयर अरुण राय ने बताया कि बरसात को देखते हुए वाटसन, किंग्स व राज केनाल की समुचित सफाई कार्य कराई गई है। बरसात के समय जलजमाव से निजात के लिए सफाई कर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है।

उपमेयर अमानुल्लाह खान ने बताया कि शहरी क्षेत्र के नालियों की नियमित सफाई कार्य की जा रही है। जिससे बारिश थमने के साथ ही शहरी क्षेत्र से जलनिकासी सुलभ हो रहा है। पिछले दिनों हास्पीटल चौक स्थित नाला की विशेष सफाई कार्य किया गया। थाना चौक स्थित केनाल की सफाई जेसीबी के माध्यम से तेजी से चल रहा है। शहरी क्षेत्र के संपूर्ण हिस्सों में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए केनालों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उपमेयर ने बताया कि सफाई कार्य के लिए निगम पूरी तरह सजग है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button