
MADHUBANI: जयनगर नगर पंचायत के ईओ और स्वच्छता पदाधिकारी के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, डीएम को दिया आवेदन
मधुबनी- 11 जुलाई। वार्ड पार्षद संघ नगर पंचायत जयनगर की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए एक आवेदन में जयनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता पदाधिकारी की कार्यशैली को लेकर सामूहिक रुप से पार्षदों द्वारा इस्तीफा देने पर विवश होने की बात बताई हैं। आवेदन में पार्षदों ने बताया है कि जयनगर नगर पंचायत वार्ड 1 से 14 तक विकास कार्य, सफाई कार्य और नल जल योजना के तहत वार्ड 1,2,3, 4, 5, 8 एवं 9 में पानी की आपूर्ति नहीं होने के बाद भी कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर एवं आवास विभाग पटना को प्रत्येक माह नियमित रूप सेपानी की आपूर्ति का रिपोर्ट भेजी जा रही है।
आवेदन में बताया गया है कि विकास कार्य का कार्य पूरी तरह ठप है।साधारण बोर्ड एवं सशक्त स्थाई समिति द्वारा 34 योजनाओं का का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया है। बोर्ड के निर्णय के आलोक मुख्य पार्षद द्वारा बार-बार कार्यपालक पदाधिकारी को प्रधान सहायक द्वारा योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजने का कई बार आग्रह के बाद भी प्राक्कन तैयार नहीं किया जा रहा है।जिससे विकास कार्य अवरुद्ध है। आवेदन में बताया गया है कि स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार वार्ड पार्षदों के काल रिसीव नहीं करते है। जिससे सफाई कार्य संबंधी सूचना का आदान-प्रदान नहीं हो रहा है।
नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कचरा की अंबार लगा है। जिसकी सफाई नियमित रूप से नहीं हो रहा है। जलजमाव की समस्या बनी है।
आवेदन में बताया गया है कि नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सुनील कुमार के योगदान के बाद इनके कार्यशैली से नगर पंचायत क्षेत्र का विकास और सफाई व्यवस्थाचरमराई गई है। वार्ड 10 में सड़क और जलजमाव की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसके लिए वार्ड10 के लोगों द्वारा बार-बार कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकरसमस्याओं का निदान के लिए आग्रह करने के बाद भी समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। आवेदन पर हनुमान मोर, जरीना खातून सहित अन्य पार्षदों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया है।



