
MADHUBANI: शहर में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरु होने के साथ बंद, विभाग की कार्यशैली पर उठने लगा सवाल
मधुबनी- 11 जुलाई। शहर के मिलन चौक से थाना चौक तक सड़क और नाला के बीच की खाली जगह पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए का कार्य पर ग्रहण लग गया है। बता दें कि करीब 15 दिन पूर्व पेवर ब्लॉक लगाने के लिए सड़क के दोनों ओर नाला और सड़क के बीच खाली जगह खुदाई कार्य शुरु तो किया गया। लेकिन खुदाई कार्य बाद पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरु नहीं किया गया। जिससे खोदे गए स्थल पर जलजमाव और उबड-खाबर होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है। पेवर ब्लॉक नहीं लगाने से बरसात के समय पानी भर जाने से दुकानों पर आने वाले लोगों की परेशानी शुरू हो गई।
स्थानीय एक दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में जब पेवर ब्लॉक लगाना नहीं था तो सड़क किनारे खुदाई क्यों की गई। विभाग बगैर कार्ययोजना की कार्य शुरु किया जाना आम बात हो गई है। योजना संबंधी की बोर्ड नहीं लगाई गई। जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। जानकारी के मुताबिक यह कार्य बुडको द्वारा शुरु किया गया था। लेकिन कार्य शुरु होने के साथ ही बंद होने से लोग विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे है।नगर निगम के एक कर्मी ने बताया कि बुडको की इस कार्यशैली को लेकर निगम प्रशासन सख्त है।



