बिहार

MADHUBANI:- नगर निगम बनाएगा शहर की पहली सिग्नेचर रोड कैटोला चौक से थाना चौक तक, रोड के दोनों ओर चमकेगी मधुबनी पेंटिंग

मधुबनी- 23 सितंबर। शहर वासियों के लिए बड़ी खबर है। नगर निगम अपने क्षेत्र में शहर की पहली सिग्नेचर रोड बनाने जा रहा है। यह सड़क कैटोला चौक से थाना चौक तक बनाई जाएगी। मेयर अरुण राय ने बुधवार को निगम सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सिग्नेचर रोड की दोनों तरफ की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग बनाई जाएगी,सड़क पर थर्मोप्लास्टिक पेंट से आकर्षक कलाकृति उकेरी जाएगी। दोनों तरफ पेवर्स ब्लॉक वाला फुटपाथ, आकर्षक स्ट्रीट लाइट, बैठने के लिए बेंच और सेल्फी प्वाइंट विकसित किया जाएगा। डिवाइडर पर पौधारोपण और लाइटिंग से यह शहर की सबसे खूबसूरत सड़क बनेगी। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि यह शहर की नई पहचान बनेगी।

विकास योजनाओं पर मिली हरी झंडी: नगर आयुक्त

नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि बैठक में गत बैठक की संपुष्टि, सशक्त स्थायी समिति के निर्णयों का अनुमोदन किया गया। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी मकानों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, शिव गंगा और वाटसन स्कूल में स्मार्ट क्लास निर्माण तथा निगम की खाली भूमि पर दुकानों के निर्माण पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि नव निर्मित प्रमोद चिल्ड्रेन पार्क में मिथिला संस्कृति व योगा के प्रदर्शन के लिए 66 इंच टीवी व वाई-फाई की स्थापना, पार्क की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी, माली, टिकट काउंटर व कैंटीन की व्यवस्था तथा डिलक्स शौचालयों के आउटसोर्सिंग पर संचालन के प्रस्ताव पर सहमति दी गई।

अहम योजनाओं पर बनी सहमति: उपमेयर

उपमेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि बैठक में वीरा वेंचर के एकरारनामा विस्तार, नल-जल मेंटेनेंस के लिए नई एजेंसी के चयन, छूटे हुए पोलों पर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन तथा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों के संचालन पर निर्णय लिया गया। इसके अलावा तिरंगा लाइट, बड़ा डस्टबीन, रोड स्वीपिंग मशीन, टोइंग वैन, जेटिंग कम सक्शन मशीन, ट्विन बिन व 1100 लीटर डस्टबीन की खरीद, सम्राट अशोक भवन की घटनोत्तर स्वीकृति, मूसानगर डंपिंग स्थल पर 5 एकड़ में पड़े कचरे के निष्पादन, किंग्स, वाटसन व राज कैनाल के जीर्णोद्धार, विद्युत शवदाह गृह एवं सिग्नेचर रोड निर्माण पर भी सहमति जताई गई।

पार्षदों ने उठाया हर वार्ड में दो-दो सबमर्सिबल का मुद्दा

बैठक में मौजूद विधायक माधव आनंद ने कहा कि निगम क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी तरह सजग हैं। वहीं कई पार्षदों ने पिछली बैठक में हर वार्ड में दो-दो सबमर्सिबल उपलब्ध कराने और पार्षदों को लैपटॉप मुहैया कराने के आश्वासन पर सवाल उठाया। पार्षदों ने कहा कि वादा अभी तक धरातल पर नहीं उतरा है।

बैठक में पार्षदों ने लिया हिस्सा—

बैठक में पार्षद मनीष कुमार सिंह, हलिमा खातून, प्रभावती देवी, विभा देवी, कैलाश सहनी, संत कुमार दास, रइशा, अंजु देवी, सुधीरा देवी, सुनीता देवी, कविता झा, उषा देवी, पप्पू कुमार, अनीसुर रहमान, अरुण कुमार प्रसाद, अरुण कुमार, आफरीन फातिमा, आशीष कुमार झा, चांदनी पंजियार, जमील अंसारी, जुबेर आलम, जैनुल अंसारी, डोमनी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!