
बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली: BPSC का TRE-4.0 का नया विज्ञापन जारी, 32 हजार पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
पटना- 23 सितंबर। बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-15/2026 के अनुसार शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में 18 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन संख्या-14/2026 को रद्द कर दिया गया है और अब इसी नए विज्ञापन के तहत भर्ती होगी।
कब से आवेदन?
आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 आयोग ने कहा है कि विस्तृत जानकारी, विषयवार पदों का विवरण और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित निर्देश वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।



