भारत

विनाश काले विपरीत बुद्धि, मुख्यमंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे:BJP अध्यक्ष

हैदराबाद- 04 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार की गिरफ्तारी को धर्मयुद्ध की संज्ञा देते हुये मंगलवार को यहां कहा कि भाजपा इस लड़ाई को प्रजातांत्रिक तरीके से निर्णायक मोड़ तक लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में भाग लेने आज मंगलवार हैदराबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की ओर से इस संदर्भ में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव हताशा में यह कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्य में न केवल भाजपा को लोकप्रियता मिल रही है, बल्कि हाल में उप-चुनाव में जीत मिली है, जिस से मुख्यमंत्री हताश है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई प्रजातांत्रिक तरीके से होगी और निर्णायक मोड़ पर इसे ले जाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार बंडी संजय कुमार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधान के अलावा लोक सेवक की ओर से जारी आदेश के उल्लंघन का भी आरोप है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आरोप लगाया की संजय को भारतीय दंड संहिता की धारा 333 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जो गैर-जमानती है और अदालत के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि कोरोना केवल एक बहाना है अलल में जनता की आवाज को राज्य सरकार दबाना चाहती है। प्रदेश में पार्टी के हर कार्यक्रम को रोकने के प्रयास चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी प्रजातंत्र की हत्या है और राज्य में तानाशाही, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को दर्शाती है।

भाजपा सांसद संजय को सोमवार दोपहर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। करीमनगर से लोकसभा सदस्य संजय को रविवार की रात उस समय हिरासत में लिया गया, जब उन्होंने राज्य सरकार के आदेश (नंबर 317) के खिलाफ शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन करने की योजना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आदेश से शिक्षकों और अन्य लोगों के तबादलों से उनके हितों को ठेस पहुंची है।

पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा ने कहा कि सरकार ने संजय और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया। पहले कार्यालय में आने से पार्टी कार्यकर्ता को रोका, फिर आंसू गैस चलाई और गैस कटर से कार्यालय के ताले तोड़े। सांसद को पुलिस ने हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

नड्डा ने शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि तेलंगाना भाजपा प्रमुख कोविड-19 के सभी प्रोटोकोल का पालन करते हुए अपने कार्यालय में शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे। इससे जाहिर है कि मुख्यमंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं ।

रविवार की रात करीमनगर में संजय के कैंप कार्यालय में उस समय तनाव व्याप्त हो गया था जब भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के खिलाफ पुलिस जबरन कार्यालय के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसी थी। पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं गया था और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के खिलाफ था। साथ ही संजय ने पुलिस से सवाल किया था कि सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेताओं के कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रावधानों का पालन क्यों नहीं किया जाता है ।

संजय ने यह कहते ही पुलिस उनका कॉलर पकड़कर कार्यालय के बाहर खींच कर ले गई। संजय ने संसद सदस्य के अधिकारों का हनन करार देते हुए घटनाक्रम को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला को पत्र भी लिखा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button