भारत

युवा देश का भविष्य, उनकी आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी: कांग्रेस अध्यक्ष

रांची, 20 अगस्त। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में 26 दिनों तक चले युवाओं के आंदोलन,सरकार के हस्तक्षेप, शांतिपूर्ण समाधान और आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। अंसारी ने खरगे को आंदोलन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी।

इरफान अंसारी ने गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन से युवाओं के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने टकराव के बजाय संवाद के जरिए समाधान का प्रयास किया।

मौके पर खरगे ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूरी कैबिनेट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान तथा युवाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए बधाई दी। मुलाकात में झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर भी चर्चा हुई। अंसारी ने रिम्स-2, नए मेडिकल कॉलेज, आधुनिक अस्पताल, डिजिटल हेल्थ और एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!